ऊधम सिंह नगर: किच्छा में सड़क चौड़ीकरण के लिए 50 साल पुराना मां काली मंदिर हटाया गया

Date:

रिपोर्टर: रंजीत सिंह
ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में किच्छा–पंतनगर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इसी परियोजना के तहत हल्द्वानी बाईपास पर स्थित लगभग 50 वर्ष पुराने मां काली मंदिर के ढांचे को प्रशासन ने हटवा दिया।

प्रशासन के अनुसार, यह मंदिर लोक निर्माण विभाग (PWD) की भूमि पर निर्मित था, जिससे सड़क विस्तार कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। सड़क चौड़ीकरण योजना शुरू होने के बाद प्रशासन ने मंदिर का संचालन कर रहे आनंद अखाड़ा को नोटिस जारी कर मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।

बाद में प्रशासन और आनंद अखाड़ा के बीच बातचीत के जरिए सहमति बनी कि मां काली की मूर्ति को अखाड़े के ही एक अन्य मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस निर्णय के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर मां काली की मूर्ति को नए स्थान तक पहुंचाया।

मूर्ति के सफलतापूर्वक स्थानांतरण के बाद रविवार सुबह पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुल्डोजर की सहायता से मंदिर के शेष ढांचे को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खटीमा में लगा जनता दरबार, मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी ने मौके पर ही सुनीं समस्याएं

रिपोर्टर: सुभाष चंद (मो. 9410717042) उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर...

विशेष विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

उत्तराखंड: आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित विशेष विधानसभा सत्र...