खटीमा में लगा जनता दरबार, मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी ने मौके पर ही सुनीं समस्याएं

Date:

रिपोर्टर: सुभाष चंद (मो. 9410717042)

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने जनता दरबार लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में आयोजित यह जनता दरबार लोक निर्माण विभाग (PWD) के अतिथि गृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय निवासी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान बिजली के जर्जर पोल, नालियों की सफाई और खराब सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया।

नोडल अधिकारी ने बताया कि सड़क से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही राहत मिले।

प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र के लोगों में संतोष और उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों ने भी मौके पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले सुरेश राठौड़, जांच में निर्दोष साबित होने का जताया भरोसा…

हरिद्वार अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े विवादों के बीच भाजपा...

पुलिस चौकी के सामने फेंकी गई ऑटोमेटिक पिस्टल, थार सवार संदिग्ध युवक फरार…

रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर की आदर्श कॉलोनी में उस समय हड़कंप...

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जलभराव वाले 61 संवेदनशील स्थलों पर होगा विशेष फोकस…

देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन...