ग्वालदम–नंदकेशरी मोटरमार्ग निर्माण में अनियमितताओं पर बवाल, आंदोलन की चेतावनी

Date:

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में ग्वालदम–नंदकेशरी मोटरमार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) थराली के अंतर्गत देवभूमि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कार्य की गुणवत्ता में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी सड़क निर्माण की निगरानी में पूरी तरह लापरवाह हैं और ठेकेदार मनमाने तरीके से काम कर रहा है।

नंदा देवी राजजात यात्रा से जुड़ा है मार्ग

यह मोटरमार्ग मां नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। करीब 12 वर्षों बाद होने वाली इस धार्मिक यात्रा को देखते हुए सरकार द्वारा इस मार्ग के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है। बावजूद इसके, निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

कई बार दी गई शिकायत, कार्रवाई नहीं

तेजपाल रावत ने बताया कि इस मामले में कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो कार्य को रुकवाने के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

पहले भी सामने आ चुकी हैं अनियमितताएं

इससे पहले ज्येष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया ने भी निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत की थी। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट और वैध लाइसेंस के ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन का उपयोग करते हुए अवैध खनन का मामला सामने आया था। मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज किया गया था।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की मशाल यात्रा, मंत्री रेखा आर्य ने दी जानकारी

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिला आरक्षण और...

97% अंक लाने वाली वैष्णवी को स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की के मंगलौर स्थित केवल कन्या...

गडूल के ग्रामीणों को जंगली जानवरों से राहत, वन विभाग ने लगाई सौर ऊर्जा आधारित इलेक्ट्रिक फेंसिंग

रिपोर्टर: रितिक अग्रवालडोईवाला क्षेत्र के गडूल गांव के लोगों...