देहरादून मौसम अपडेट: 28 अप्रैल से बदलेगा मिजाज, बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

Date:

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 28 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम तेजी से करवट लेगा। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विशेष रूप से 29 और 30 अप्रैल को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल प्रदेश में हीट वेव चलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से पूरे राज्य में मौसम सुहावना बना रह सकता है और गर्मी पर ब्रेक लगेगा।

हालांकि, विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और जरूरी एहतियात बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UTU पेपर लीक मामले पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

रिपोर्ट: अरशद हुसैन उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) के कथित...

बारिश और घने कोहरे के बावजूद नैनीताल में पर्यटकों की रौनक, नौकाविहार बना पहली पसंद

रिपोर्ट: ललित जोशीनैनीताल: उत्तराखंड की प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल...