नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कड़ा हमला बोला है।

हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन का दिखावा करती है, जबकि दूसरी ओर महत्वपूर्ण मौकों पर उसका असली चेहरा सामने आ जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में वोटिंग के दौरान कांग्रेस का रुख महिलाओं के हितों के विपरीत दिखाई दिया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान का समर्थन करते हुए पाठक ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में साफ अंतर है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान ‘आरक्षण हमारे खून में है’ पर भी निशाना साधा। पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का आरक्षण केवल उनके परिवार—बेटे, बेटी और बहू—तक सीमित नजर आता है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि जब महिलाओं को उनका अधिकार देने की बात आती है, तो कांग्रेस पीछे हट जाती है, जो नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी चुनावों में देश की महिलाएं कांग्रेस के इस रवैये का करारा जवाब देंगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप आने वाले चुनावों में और तेज हो सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून मौसम अपडेट: 28 अप्रैल से बदलेगा मिजाज, बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों...

श्रीनगर-खिर्सू रोड पर बड़ा हादसा टला: खाई में गिरे वाहन, 8 लोग घायल, समय रहते रेस्क्यू

रिपोर्ट: भगवान सिंहपौड़ी गढ़वाल जिले के कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र...

देहरादून में आज विशेष विधानसभा सत्र, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर होगी अहम चर्चा

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज एक...