ग्रामीण क्षेत्र में पिंजरे में कैद हुआ बाघ, आदमखोर होने पर संशय बरकरार

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी से दूर भीमताल क्षेत्र में बीते कुछ हफ्तों से वन्यजीवों की बढ़ती हिंसक घटनाओं ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। जनपद नैनीताल में पिछले 20 दिनों के भीतर कई लोगों की जान जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में दहशत बनी हुई है।

इसी क्रम में विकास खंड भीमताल के भदयूनी गांव में, जहां हाल ही में एक युवक कमल सिंह को वन्यजीव ने अपना शिकार बना लिया था, वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग की टीम ने उसी क्षेत्र में एक बाघ को कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद कर लिया है।

हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह वही बाघ है, जिसने पिछले दिनों कई लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा। वन विभाग इस बात की पुष्टि के लिए जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पकड़ा गया बाघ आदमखोर है या नहीं।

यदि यह वही हिंसक बाघ साबित होता है, तो क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल, बाघ के आदमखोर होने या न होने को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और यह भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है।

वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं और सतर्क रहें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में वैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता उपेंद्र थापली ने जताई चिंता

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी में प्रस्तावित वैली ब्रिज को...

देहरादून विधानसभा विशेष सत्र: नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर सत्ता–विपक्ष आमने-सामने

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में आज नारी शक्ति...

उत्तराखंड विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र, महिलाओं को 33% आरक्षण पर चर्चा तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में आज उत्तराखंड विधानसभा का एक...

विशेष सत्र पर विपक्ष का सवाल, सरकार की मंशा पर उठे संदेह

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा के प्रस्तावित विशेष...