देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूटकांड का आरोपी ढेर, थाना प्रभारी घायल

Date:

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम का आमना-सामना अपराधियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश मारा गया।

इस मुठभेड़ में प्रेमनगर थाना प्रभारी भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही लूट के दौरान घायल हुए व्यक्ति का भी उपचार जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मारे गए बदमाश की पहचान एक शातिर अपराधी के रूप में हुई है, जिस पर हत्या, लूट और डकैती जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। आरोपी पर इनाम भी घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हथियार और लूटा गया सामान बरामद किया है। वहीं, फरार अन्य बदमाशों की तलाश में पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप और एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मंगलौर में तालाब की नपाई: हाई कोर्ट के आदेश पर दिनभर चला प्रशासनिक अभियान

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में हाई...

मसूरी में ‘बुद्धि शुद्धि यज्ञ’ का आयोजन: पटरी व्यापारियों के समर्थन में उठी आवाज

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी में रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 16 पेटी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

ऋषिकेश दुष्कर्म मामला: मनजीत जौहर को अग्रिम जमानत, सह-आरोपी मानव की याचिका खारिज

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के चर्चित विवाहिता दुष्कर्म मामले...