प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किच्छा में दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सीज

Date:

रिपोर्टर: रंजीत सिंह

ऊधम सिंह नगर जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में चल रहे आठ अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। जांच के दौरान कई केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

कार्रवाई के दौरान सूरजमल अस्पताल और छत्रपति साहू जी महाराज हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति पाई गई। नियमों का उल्लंघन होने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से दोनों केंद्रों को सीज कर दिया।

सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी और सतर्कता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध लिंग चयन और भ्रूण हत्या जैसी गंभीर अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विभाग सख्त कदम उठा रहा है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य केंद्रों को भी नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में मई दिवस पर विशाल रैली, मजदूरों ने उठाई अपनी मांगें

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मई दिवस के अवसर पर मसूरी...

मसूरी के जौनपुर ब्लॉक में नागराज मेले की धूम, भक्तों पर अवतरित हुए देवता

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी के निकट जौनपुर ब्लॉक के...

ऋषिकेश में वीकेंड पर भारी ट्रैफिक जाम: मिनटों का सफर घंटों में तब्दील

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी तीर्थ नगरी ऋषिकेश में वीकेंड और...

‘प्लास्टिक से पुण्य’ अभियान लॉन्च, चारधाम यात्रा बनेगी स्वच्छता और आस्था का प्रतीक

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में चारधाम यात्रा को स्वच्छ,...