महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने विशेष सत्र पर उठाए सवाल

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

उत्तराखंड विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर बुलाए गए इस सत्र को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है और इसके उद्देश्य पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि इस विशेष सत्र का मकसद स्पष्ट नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तक को सत्र बुलाने की ठोस वजह नहीं बताई गई। उनके मुताबिक, यह सत्र केवल औपचारिकता बनकर रह गया।

प्रतिमा सिंह ने कहा, “कांग्रेस लगातार महिला आरक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष कर रही है, जिससे सरकार दबाव में है। यही कारण है कि यह सत्र बिना किसी ठोस एजेंडे के बुलाया गया।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव तक नहीं ला सकी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे अहम मुद्दों पर भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

कांग्रेस ने पलायन, महिलाओं के अधिकार और रोजगार जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा। पार्टी का कहना है कि जनता के पैसे से बुलाए गए इस विशेष सत्र से कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के पास अपने कामकाज का रिपोर्ट कार्ड नहीं है, इसलिए वह पुराने मुद्दों को उठाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में मई दिवस पर विशाल रैली, मजदूरों ने उठाई अपनी मांगें

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मई दिवस के अवसर पर मसूरी...

मसूरी के जौनपुर ब्लॉक में नागराज मेले की धूम, भक्तों पर अवतरित हुए देवता

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी के निकट जौनपुर ब्लॉक के...

ऋषिकेश में वीकेंड पर भारी ट्रैफिक जाम: मिनटों का सफर घंटों में तब्दील

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी तीर्थ नगरी ऋषिकेश में वीकेंड और...

‘प्लास्टिक से पुण्य’ अभियान लॉन्च, चारधाम यात्रा बनेगी स्वच्छता और आस्था का प्रतीक

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में चारधाम यात्रा को स्वच्छ,...