स्मार्ट प्रीपेड मीटर विवाद: विरोध पर पूरे मोहल्ले की बिजली काटने का आरोप

Date:

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर क्षेत्र से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि मीटर लगाने का विरोध करने पर विद्युत विभाग के एसडीओ ने पूरे मोहल्ले की बिजली कटवा दी।

जानकारी के अनुसार, देशभर में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का कई जगहों पर विरोध जारी है। इसी क्रम में जसपुर के मोहल्ला गुजरातियान में विद्युत विभाग की टीम मीटर लगाने पहुंची थी। टीम का नेतृत्व एसडीओ सद्दाम हुसैन कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने जब स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध किया और इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया, तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद एसडीओ ने कथित तौर पर नियमों की अनदेखी करते हुए गांधी पार्क स्थित पोल से पूरे मोहल्ले की बिजली कटवा दी।

मोहल्लेवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध के दौरान कुछ महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

इस मामले पर भाजपा नेता शीतल जोशी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। उस समय वह रुद्रपुर में थे। उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की, लेकिन आरोप है कि एसडीओ ने उनकी बात भी नहीं मानी।

शीतल जोशी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई जनहित के खिलाफ है और मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच की मांग करेंगे।

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी की 80% घोषणाएं धरातल पर उतरीं, बाकी पर काम जारी – विनोद चमोली

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता...

पीएमजीएसवाई से जुड़ेंगे दूरस्थ गांव, सड़क निर्माण कार्य तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक...

ऋषिकेश में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट की WHE लाइन टूटी, दो ट्रेनें लेट

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी...