रुड़की में टिकैत-उमेश मुलाकात से सियासी सरगर्मी तेज, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन

उत्तराखंड की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब रुड़की में किसान नेता राकेश टिकैत और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच अहम मुलाकात हुई। इस बैठक को प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, किसानों की समस्याओं और आने वाले चुनावी समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने उमेश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रदेश की जमीनी हकीकत को अच्छी तरह समझते हैं और उसे सही तरीके से सामने रखते हैं।

टिकैत ने इस दौरान किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया और कहा कि यह समस्या अभी भी किसानों के लिए बड़ा सवाल बनी हुई है। साथ ही उन्होंने उमेश कुमार को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि वे तैयारी करें और अपने जैसे अन्य लोगों को भी चुनाव मैदान में उतारें।

वहीं, खानपुर विधायक उमेश कुमार ने इस मुलाकात को पूरी तरह पारिवारिक बताया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत उनके पारिवारिक मित्र हैं और वे समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन लेते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टिकैत का आशीर्वाद उनके साथ है।

इसके अलावा, अवतार भड़ाना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उमेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि यदि वे चुनाव लड़ते हैं तो उनका स्वागत है।

इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और इसे आगामी चुनावों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी की 80% घोषणाएं धरातल पर उतरीं, बाकी पर काम जारी – विनोद चमोली

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता...

पीएमजीएसवाई से जुड़ेंगे दूरस्थ गांव, सड़क निर्माण कार्य तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक...

ऋषिकेश में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट की WHE लाइन टूटी, दो ट्रेनें लेट

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी...