चारधाम यात्रा मार्ग पर टिहरी पुलिस को बड़ी सौगात, हाईटेक वाहनों के साथ बढ़ेगा रेस्पॉन्स टाइम

Date:

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी

चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए टिहरी पुलिस को बड़ी सुविधा मिली है। पुलिस मुख्यालय से 6 बुलेट मोटरसाइकिलें और एक निजी कंपनी के सीएसआर फंड से 5 नई बाइकें टिहरी पुलिस को प्रदान की गई हैं। इन सभी वाहनों को बुधवार को मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भद्राकाली पुलिस चौकी पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर चारधाम यात्रा मार्ग पर रवाना किया गया।

यह सभी वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें हूटर, माइक सिस्टम और इमरजेंसी लाइट शामिल हैं। इन सुविधाओं के जरिए आपातकालीन स्थिति में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और अधिक तेज और प्रभावी होगा।

कार्यक्रम में पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने स्वयं वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी यात्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने बताया कि नए वाहनों के शामिल होने से ट्रैफिक नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।

पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने मौके पर चारधाम यात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों की सराहना भी की और उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात इन नई बाइकों से अब पुलिस की गश्त और रेस्क्यू क्षमता पहले से अधिक मजबूत हो जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा और सुरक्षित व सुगम बनने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का आशीर्वाद, रेखा आर्या ने लिया आशीर्वचन…

देहरादून/हरिद्वार: वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की...

ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच अधूरी, एक साल बाद भी नहीं मिला जवाब

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की ब्लॉक के माधोपुर हज़रतपुर गांव में...

नैनीताल के सभी वार्डों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, निर्माण समिति ने की समीक्षा

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका...