नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, ठंडी हवाओं और झीलों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटक

Date:

रिपोर्टर: ललित जोशी

उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल का रुख कर रहे हैं।

शुक्रवार से ही शहर में पर्यटकों के आने का सिलसिला तेज हो गया है, जिसके चलते बाजारों, पर्यटन स्थलों और झील किनारे अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। खास तौर पर बाबा नीम करौली महाराज धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है। आसमान में हल्के बादल और कोहरे की वजह से ठंडक बनी हुई है, जो पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। इसके बावजूद नैनीताल झील में नौकायन (बोटिंग) के लिए पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग परिवार और दोस्तों के साथ जमकर नौकाविहार का आनंद ले रहे हैं।

इसके अलावा स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, मां नैना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी और न्यायकारी गोलज्यू देवता मंदिर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, आसपास के भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल और सरियाताल क्षेत्रों में भी पर्यटकों की अच्छी खासी मौजूदगी देखी जा रही है।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर रहे हैं ताकि जाम की स्थिति न बने और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, स्थानीय लोग और प्रशासन यह भी मानते हैं कि पहाड़ों के मौसम का कोई भरोसा नहीं होता, यह कभी भी बदल सकता है।

फिलहाल, अगर आप भी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो नैनीताल की ठंडी हवाएं आपका इंतजार कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी की 80% घोषणाएं धरातल पर उतरीं, बाकी पर काम जारी – विनोद चमोली

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता...

पीएमजीएसवाई से जुड़ेंगे दूरस्थ गांव, सड़क निर्माण कार्य तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक...

ऋषिकेश में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट की WHE लाइन टूटी, दो ट्रेनें लेट

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी...