सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत, पुलिस के साथ ITBP और ATS की तैनाती

Date:

संवाददाता: सागर रस्तोगी

विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त और बहुस्तरीय बना दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि ITBP (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) और ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की टीमों को भी सुरक्षा में शामिल किया गया है।

ऋषिकेश और मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस के साथ ITBP और ATS की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत होटलों और धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।

ATS के सब-इंस्पेक्टर अनिल आर्य ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

वहीं, टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराते हुए बेहतर तरीके से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए और उनकी हौसला अफजाई भी की।

सरकार की इस मजबूत और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा के दौरान सुरक्षित, सुगम और निर्बाध अनुभव प्रदान करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी की 80% घोषणाएं धरातल पर उतरीं, बाकी पर काम जारी – विनोद चमोली

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता...

पीएमजीएसवाई से जुड़ेंगे दूरस्थ गांव, सड़क निर्माण कार्य तेज

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों तक...

ऋषिकेश में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट की WHE लाइन टूटी, दो ट्रेनें लेट

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी...