Wednesday, November 4, 2026
HomeUttarakhandबीएससी छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, इलाके में शोक की लहर

बीएससी छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, इलाके में शोक की लहर

रिपोर्टर: ललित जोशी

नैनीताल के हनुमान मंदिर स्टाफ हाउस के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डीएसबी कॉलेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय बीएससी छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

देर रात उठाया आत्मघाती कदम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा ने देर रात अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पारिवारिक स्थिति भी थी संवेदनशील

सूत्रों के मुताबिक, छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी माता और दादी के साथ रह रही थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इलाके में शोक, लोगों की भीड़ जुटी

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। नगर पालिका परिषद के सभासद रमेश प्रसाद ने परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश की। परिवार और पड़ोसियों के अनुसार, छात्रा बेहद सरल और शांत स्वभाव की थी, ऐसे में उसके इस कदम से हर कोई स्तब्ध है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments