तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड जीत के बाद रुड़की में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया। शहर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मनाया जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। इस दौरान लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर भी खुशी साझा की गई। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया।

नेताओं ने जीत को बताया ‘विकास और सनातन की जीत’

भाजपा नेताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह सनातन विचारधारा और विकास की नीतियों की जीत है। उनका कहना था कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी सोच और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मजबूत कार्यशैली पर लगातार भरोसा जता रही है।

नेताओं ने यह भी कहा कि जनता ने विपक्ष की राजनीति को नकारते हुए भाजपा की रीति-नीति पर अपनी मुहर लगाई है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता चैरब जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी की नीतियों को जनहित में बताया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बदला मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम ने...

कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का गढ़वाल दौरा 6 मई से, तैयारियों का लेंगी जायजा

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों...

पांच राज्यों में जीत पर भाजपा का बड़ा दावा, “देश का हर कोना होगा भगवा”

रिपोर्टर: सचिन कुमार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के...

बीएससी छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, इलाके में शोक की लहर

रिपोर्टर: ललित जोशी नैनीताल के हनुमान मंदिर स्टाफ हाउस के...