लंबित सीमांकन मामलों को लेकर विधायक आदेश सिंह चौहान ने उपजिलाधिकारी से की मुलाकात

Date:

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़े सीमांकन मामलों को लेकर जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

उपजिलाधिकारी से की सीधी मुलाकात

विधायक आदेश सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ जसपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी राहुल शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सीमांकन मामलों की जानकारी देते हुए इनका शीघ्र निस्तारण कराने की बात कही।

प्रशासन ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

मुलाकात के बाद उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कई पुराने सीमांकन मामले ऐसे हैं, जिन पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अब इन मामलों के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सीमांकन मामलों के निपटारे के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है और कानूनगो के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

पुराने मामलों पर जल्द होगी कार्रवाई

उपजिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा और तय समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल के बाद वर्षों से लंबित सीमांकन मामलों का समाधान जल्द हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही जरूरी, जन संघर्ष मोर्चा ने उठाई आवाज

विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा ने कहा है कि स्वास्थ्य...

किच्छा में कांग्रेस का ज्ञापन: युवाओं के मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम उठाई गई मांगें

रिपोर्टर: रंजीत सिंह नगर कांग्रेस कमेटी ने युवाओं और छात्रों...