‘कन्नीडेंसी बिल’ के नाम पर वसूली का आरोप, विधायक आदेश सिंह चौहान ने बीडीओ से मांगा जवाब

Date:

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव

देवभूमि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर से एक अहम मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर कथित रूप से ‘कन्नीडेंसी बिल’ के नाम पर पैसे वसूले जाने का आरोप लगा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से जवाब तलब किया।

ग्राम प्रधानों के साथ बीडीओ कार्यालय पहुंचे विधायक

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक आदेश सिंह चौहान अपने समर्थकों और जसपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्राम प्रधानों के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीडीओ कमलेश कुमार कांडपाल से मुलाकात कर ग्राम प्रधानों से कथित रूप से लिए जा रहे पैसे के बारे में जानकारी मांगी।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर जताई नाराजगी

विधायक को जब इस मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बन गई।

जिलास्तरीय अधिकारियों से की बातचीत

मामले को गंभीर मानते हुए विधायक ने तुरंत जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) उधम सिंह नगर और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए ‘कन्नीडेंसी बिल’ के नाम पर किसी भी प्रकार की वसूली नहीं होनी चाहिए।

जांच के दिए निर्देश

विधायक ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन पर बढ़ा दबाव

इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चारधाम यात्रा पर जा रहे टेंपो ट्रैवलर को यूनियन ने रोका, सड़क पर जमकर हुआ विवाद

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के श्यामपुर नटराज बाईपास मार्ग पर...

चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 28 लाख के पार पहुंचे पंजीकरण

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में...

जसपुर का पंडित दीनदयाल पार्क बना शराबियों और शरारती तत्वों का अड्डा, प्रशासन पर उठे सवाल

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव उधम सिंह नगर के जसपुर में स्थित...