रिपोर्टर: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश के माया कुंड स्थित सामुदायिक भवन में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बच्चों के लिए एक विशेष क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना था।
20 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
इस प्रतियोगिता में लगभग 20 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और सुंदर फ्लावर वेस (Flower Vase) तैयार किए, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
अतिथियों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए क्राफ्ट की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी कला के माध्यम से न केवल रचनात्मकता दिखा रहे हैं, बल्कि समाज को भी सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना
अतिथियों ने नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बच्चों को लगातार प्रोत्साहित कर उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।
ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल और संस्थापक नूपुर गोयल ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता रहे।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर अध्यापिका शिखा पाल, भावना, मंजीत, मनप्रीत, क्षमा, पूनम और अनीता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


