केदारनाथ धाम में संदिग्ध युवक से हथियारनुमा वस्तु मिलने पर बढ़ी सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार
चारधाम यात्रा के बीच केदारनाथ धाम से सामने आई एक घटना ने श्रद्धालुओं और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। धाम में एक संदिग्ध युवक के पास से बंदूक जैसी वस्तु और धारदार हथियार मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली निवासी युवक दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंचा था। युवक के व्यवहार और सामान पर शक होने के बाद एक टेंट संचालक ने पुलिस और LIU को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक के सामान में कपड़े में लिपटी संदिग्ध वस्तु मिली, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं और जांच शुरू की गई।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टेंट संचालक सतर्कता नहीं दिखाता, तो मामला और गंभीर हो सकता था।

केदारनाथ सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि 6 मई की शाम नियमित चेकिंग अभियान के दौरान युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से बंदूक जैसी वस्तु और धारदार हथियार बरामद हुए। जांच में बंदूक को खिलौना बताया गया है, जबकि युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

हालांकि, घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद युवक संदिग्ध सामान लेकर धाम तक कैसे पहुंच गया। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कई स्तरों पर जांच के दावे किए जाते हैं, लेकिन यह घटना उन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

पुलिस ने बिना वैध पहचान पत्र के युवक को ठहराने वाले टेंट संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए धाम क्षेत्र में निगरानी और बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शोध और नवाचार को मिलेगी नई दिशा, जीबी पंत विश्वविद्यालय को बनाया जाएगा रिसर्च आधारित संस्थान

रिपोर्टर: ऐजाज हुसैन गोबिन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी...