चंपावत घटनाक्रम पर सियासत तेज, भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

भारतीय जनता पार्टी ने चंपावत घटनाक्रम को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सुनियोजित तरीके से राज्य सरकार और प्रदेश की कानून व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की राजनीति और उसके कथित षड्यंत्रों को भलीभांति समझ चुकी है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों ने कांग्रेस के आरोपों की सच्चाई उजागर कर दी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस बिना तथ्यों के माहौल खराब करने और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

मनवीर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन झूठे आरोप लगाकर प्रदेश की छवि खराब करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा ने कांग्रेस पर संवेदनशील मामलों में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब कांग्रेस की कार्यशैली को पहचान चुकी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष को बिना तथ्यों के आरोप लगाने से बचना चाहिए और प्रदेश में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

संवाददाता: सचिन कुमार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...