चंपावत कांड को लेकर रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

Date:

संवाददाता: आसिफ इक़बाल

उत्तराखंड के चंपावत में नाबालिग किशोरी के साथ हुए कथित दुष्कर्म मामले को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए रानीखेत रोड पर सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत भी शामिल रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और महिला सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार में आज बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

रणजीत सिंह रावत ने कहा कि चंपावत में नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों के शामिल होने के आरोप सामने आए हैं, लेकिन सरकार, पुलिस और प्रशासन आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता को ही दोषी साबित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और कई मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

“पीड़िता को मिले न्याय” की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। रणजीत सिंह रावत ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता और अन्य विधेयकों को लेकर प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने जनता से भी ऐसी घटनाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने की अपील की और कहा कि कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी तथा प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गैंगस्टर गिरफ्तार

संवाददाता: अरशद हुसैन हरिद्वार जिले में अपराधियों के खिलाफ...

अग्निवीर योजना के खिलाफ कांग्रेस का चौथा चरण आंदोलन संपन्न, जून में होगा अंतिम चरण

संवाददाता: सचिन कुमार सेना में लागू अग्निवीर भर्ती योजना...

मसूरी हिलबर्ड स्कूल का 31वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी स्थित हिलबर्ड स्कूल का 31वां...