बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम धामी, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया

Date:

संवाददाता: सचिन कुमार

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने को लेकर मदरसा बोर्ड उत्तराखंड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काजमी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बंगाल में हुए राजनीतिक परिवर्तन को सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

मुफ्ती शमून काजमी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर मजबूत छवि बनी है और आने वाले समय में देश का मान-सम्मान और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में विकास और सुशासन की राजनीति को जनता का समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुए सत्ता परिवर्तन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसका प्रभाव आगामी दिनों में अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिल सकता है। उनके अनुसार, जनता अब विकास और स्थिर शासन को प्राथमिकता दे रही है।

मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि देश में बदलते राजनीतिक माहौल का असर विभिन्न राज्यों की राजनीति पर साफ दिखाई देगा और आने वाले चुनावों में यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में ईको टैक्स बैरियर पर जाम से हाहाकार, फास्टैग व्यवस्था की मांग तेज

रिपोर्ट: धर्मेंद्र सिंह मसूरी-देहरादून मार्ग पर नगर पालिका द्वारा...

जाली नोटों पर पुलिस का शिकंजा, मंगलौर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने...

ऋषिकेश में बिजली के खंभों पर अवैध तारों का जाल बना खतरा, पोल में लगी आग से मचा हड़कंप

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश शहर की गलियों में बिजली...