ऋषिकेश और हर्बर्टपुर में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग तेज

Date:

रिपोर्टर – सचिन कुमार
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। देहरादून स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऋषिकेश और हर्बर्टपुर में स्थापित स्क्रीनिंग केंद्रों पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के अनुसार, चारधाम यात्रा मार्ग पर आने वाले यात्रियों की लगातार स्वास्थ्य जांच की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

ऋषिकेश में हजारों यात्रियों की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश स्क्रीनिंग सेंटर पर अब तक 50 वर्ष से कम आयु के 2423 तीर्थयात्रियों और 50 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 4000 यात्रियों की ओपीडी जांच की जा चुकी है।

स्क्रीनिंग के दौरान 324 ऐसे श्रद्धालुओं की पहचान की गई, जो डायबिटीज, हाइपरटेंशन और अन्य गंभीर सह-रोग (Co-morbidities) से पीड़ित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे यात्रियों को विशेष चिकित्सीय परामर्श दिया है।

20 यात्रियों को मिली आपातकालीन चिकित्सा सेवा

सीएमओ ने बताया कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर 20 यात्रियों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इसके अलावा, अब तक 29 तीर्थयात्रियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यात्रा न करने की चिकित्सीय सलाह दी गई है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी यात्री को जबरन रोका नहीं जा रहा, बल्कि उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

हर्बर्टपुर केंद्र पर भी जारी हैं स्वास्थ्य सेवाएं

हर्बर्टपुर स्क्रीनिंग सेंटर पर भी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। यहां ओएनजीसी द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष ‘कैंटर’ वाहन के माध्यम से यात्रियों की जांच और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की में हरिद्वार पुलिस को बड़ी...

हरिद्वार में STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

रिपोर्टर – अरशद हुसैनउत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के...