रुड़की में ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नवनीत सिंह के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 एटीएम कार्ड और 10,700 रुपये नकद बरामद किए हैं।

महिला से 70 हजार की ठगी के बाद शुरू हुई जांच

मामला मुण्डलाना निवासी एक महिला से 70 हजार रुपये की ठगी से जुड़ा है। शिकायत मिलने के बाद भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की।

कोतवाली प्रभारी भगवान महर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में करीब 356 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार देर शाम आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया।

बुजुर्गों और महिलाओं को बनाते थे निशाना

पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक, गिरोह रविवार के दिन खासतौर पर बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लेते थे और बाद में खातों से रकम निकाल लेते थे।

गिरोह के सदस्य पकड़े जाने से बचने के लिए इंस्टाग्राम पर प्लानिंग करते थे और फर्जी नाम से जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार आरोपी संजय पर सहारनपुर में धोखाधड़ी और चोरी के आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक भगवान महर, उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा, कांस्टेबल उत्तम, रणवीर, विनोद और सीआईयू के महिपाल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरिद्वार में STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

रिपोर्टर – अरशद हुसैनउत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के...

ऋषिकेश और हर्बर्टपुर में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग तेज

रिपोर्टर – सचिन कुमारउत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान...