48 घंटे में बड़ा खुलासा: पंतनगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह दबोचा, 7 वाहन बरामद

Date:

रिपोर्टर: अनुज शर्मा

ऊधमसिंहनगर जिले में पंतनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने भोला सरकार और विक्की विश्वास को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी समेत कुल 7 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मेट्रोपोलिस मॉल, जिला अस्पताल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि कागजात के अभाव में वे इन वाहनों को बेच नहीं सके।

पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कलियर नगर पंचायत के सभासदों ने विधायक पर लगे आरोपों का किया खंडन, आयुष्मान सेंटर संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की में आयुष्मान सेंटर संचालक द्वारा आयोजित...