नैनीताल दौरे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, लोक भवन में हुआ भव्य स्वागत

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल की हसीन वादियों में उत्तराखंड के राज्यपाल Gurmit Singh (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोक भवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी विशेष तैयारियां की गईं।

कुमाऊं दौरे पर विकास कार्यों की समीक्षा का कार्यक्रम

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल में आगमन पर उन्हें विशेष खुशी और आत्मीयता की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि इस प्रवास के दौरान वे कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि प्रवास कर विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों और वाइब्रेंट विलेज का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद किया जाएगा, ताकि जमीनी स्थिति को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

लोक भवन में होंगे कई कार्यक्रम

राज्यपाल ने जानकारी दी कि लोक भवन परिसर में “गवर्नर गोल्फ” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालक और बालिकाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से बेटियों की बढ़ती भागीदारी को उन्होंने सराहनीय बताया।

उन्होंने यह भी बताया कि “एक शाम सैनिकों के नाम” कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है, जो सैनिकों के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक होगा।

पर्यटन और विकास पर विशेष फोकस

राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर विकास कार्यों और क्षेत्रीय चुनौतियों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां अनेक धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं।

उन्होंने उल्लेख किया कि मंदिर माला मिशन के तहत क्षेत्र के मंदिरों और पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

स्वयं सहायता समूहों से भी करेंगे संवाद

राज्यपाल ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान वे स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात करेंगे और उनके कार्यों को प्रोत्साहन देंगे, जिससे ग्रामीण महिलाओं का मनोबल और बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASAHI Glass India में चौथे दिन भी जारी श्रमिकों की हड़ताल, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी

रिपोर्टर- अरशद हुसैन रुड़की: रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित...

रुड़की में बिजली चोरी पर बड़ी छापेमारी, 20 लोग पकड़े गए

रिपोर्टर- अरशद हुसैन रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में...