लंढौरा का गंदा पानी थिथौला क्षेत्र में बना संकट, किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, ग्रामीणों में भारी रोष

Date:

रिपोर्टर- अरशद हुसैन

रुड़की: नगर पंचायत लंढौरा का गंदा पानी थिथौला क्षेत्र में कई वर्षों से लगातार फैल रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि सैकड़ों बीघा कृषि भूमि की फसलें बर्बाद हो रही हैं, वहीं ग्रामीणों का जनजीवन भी प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि कई बार शिकायतें ब्लॉक स्तर से लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्या के समाधान के लिए तहसील, चकबंदी और नगर पंचायत की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नगर पंचायत लंढौरा का गंदा पानी थिथौला गांव के रास्ते खेतों में पहुंच रहा है। कुछ दूरी तक नाला बना हुआ है, लेकिन आगे नाला न होने के कारण पानी सड़कों और खेतों में फैल रहा है। इससे थिथौला से गाधारोना जाने वाली सड़क पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों और किसानों में लगातार बढ़ते रोष को देखते हुए प्रधान पति रियासत अली ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर पंचायत, तहसील और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम गठित की।

अपर तहसीलदार सुभानी के नेतृत्व में टीम ने मौके का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्थिति बेहद खराब है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीम द्वारा नगर पंचायत और फैक्ट्री के पानी को नाले तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

पूरी रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में आरटीओ का रात्रि अभियान तेज, 32 वाहनों के चालान, 11 गाड़ियां सीज

देहरादून: पर्यटन सीजन और शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक...

डोईवाला में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

रिपोर्टर- रितिक अग्रवाल डोईवाला: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Aam...

बिजली बिल से जुड़ा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दी बड़ी राहत

रिपोर्ट- ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के...