Sunday, October 11, 2026
HomeUttarakhandडोईवाला में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव की...

डोईवाला में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

रिपोर्टर- रितिक अग्रवाल

डोईवाला: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Aam Aadmi Party ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश से लेकर देहरादून जिले तक संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी लगातार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह यादव और प्रदेश समन्वयक समिति के सदस्य अशोक सेमवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं हरिद्वार लोकसभा के सह-प्रभारी अनुज पाल और अजय बड़सीवाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

बैठक के दौरान पार्टी के मुद्दों, आगामी चुनावी रणनीति और संगठन के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष गणेश कुड़ियाल ने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी यहां एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है।

प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह यादव और अशोक सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर पार्टी की नीति स्पष्ट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सीधा संवाद करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और आगामी चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments