देहरादून में आरटीओ का रात्रि अभियान तेज, 32 वाहनों के चालान, 11 गाड़ियां सीज

Date:

देहरादून: पर्यटन सीजन और शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। देहरादून में आरटीओ प्रवर्तन की ओर से विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में विभाग की चार टीमें शहर के संवेदनशील और व्यस्त चौराहों पर तैनात की गई हैं। यह अभियान घंटाघर, बल्लूपुर चौक, ओएनजीसी चौक, मोक्खोवाला, आशारोड़ी और आईएसबीटी समेत कई प्रमुख स्थानों पर चलाया जा रहा है।

परिवहन विभाग के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है। चेकिंग के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग लेन ड्राइविंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाना, हाई बीम का गलत इस्तेमाल और अनावश्यक हॉर्न बजाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अभियान के शुरुआती चरण में ही विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 वाहनों के चालान किए हैं, जबकि गंभीर नियम उल्लंघन के मामलों में 11 वाहनों को सीज किया गया है।

आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि यह विशेष अभियान देर रात तक जारी रहेगा और आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डोईवाला में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

रिपोर्टर- रितिक अग्रवाल डोईवाला: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Aam...

बिजली बिल से जुड़ा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दी बड़ी राहत

रिपोर्ट- ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के...