रिपोर्ट: रंजीत सिंह
किच्छा: किच्छा कोतवाली क्षेत्र के देवरिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलते ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या RJ 11 GB 1244 देवरिया टोल प्लाजा के पास से गुजर रहा था, तभी उसके टायर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर चौकी पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाया गया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया। फायर कर्मियों की तत्परता के चलते आग ट्रक के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पूरा ट्रक आग की चपेट में आ सकता था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


