ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों की हड़ताल, मंगलौर में प्रदर्शन

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की: देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में भी बुधवार सुबह मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में प्रदर्शन किया। मंगलौर के डाट चौक पर करीब 36 मेडिकल स्टोर संचालक एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा कंपनियां भारी छूट का लालच देकर मरीजों को गुमराह कर रही हैं, जिससे स्थानीय मेडिकल स्टोर कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि 60 प्रतिशत तक की छूट का प्रचार कर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है, जबकि इससे दवा कारोबार में असंतुलन पैदा हो रहा है।

मेडिकल स्टोर संचालकों ने सरकार से मांग की कि ऑनलाइन दवा बिक्री प्रक्रिया पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाया जाए ताकि स्थानीय व्यापारियों और मरीजों के हित सुरक्षित रह सकें।

दवा विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो भविष्य में और बड़ा आंदोलन किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी ने उत्तराखंड के लिए तेज की रेल विस्तार की पहल, रेल मंत्री से की अहम मुलाकात

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित...

स्वास्थ्य सेवाएं, दिव्यांगों को उपकरण और मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधान

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड सरकार के "सेवा, सुशासन, समर्पण: जन-जन...