रुड़की में युवती से अश्लील हरकत का आरोप, हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार

Date:

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर चौक स्थित एक ब्लड टेस्टिंग लैब में युवती के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर चौक स्थित एक निजी लैब में सोमवार रात एक युवती किसी काम से पहुंची थी। आरोप है कि लैब में कार्यरत युवक मोहम्मद अकरम ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। काफी देर तक युवती के बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने लैब के अंदर जाकर देखा तो आरोपी को युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ लिया गया।

घटना की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ और आरोपी युवक की पिटाई भी कर दी गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद अकरम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी ने उत्तराखंड के लिए तेज की रेल विस्तार की पहल, रेल मंत्री से की अहम मुलाकात

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित...

स्वास्थ्य सेवाएं, दिव्यांगों को उपकरण और मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधान

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड सरकार के "सेवा, सुशासन, समर्पण: जन-जन...