रुड़की में दबंगों का तांडव: गर्भवती महिला समेत परिवार पर हमला, घर में घुसकर मारपीट और दी जान से मारने की धमकी

Date:

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर एक विवाहिता, उसकी गर्भवती बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्रता की गई, कपड़े फाड़े गए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मामला रामनगर नई बस्ती का है। सलेमपुर राजपूतान निवासी सोनम की शादी सचिन कुमार के साथ हुई है। सोनम का आरोप है कि जब भी वह अपने मायके आती थी, उसकी भाभी सपना बिना वजह विवाद और झगड़ा शुरू कर देती थी।

बताया गया कि 17 मई को सोनम अपनी गर्भवती छोटी बहन से मिलने मायके पहुंची थी। इसी दौरान भाभी सपना ने फिर विवाद शुरू कर दिया। मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया और 19 मई को स्थिति हिंसक हो गई।

पीड़िता के अनुसार, सपना के भाई आकाश, साहिल और लक्की मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आकाश ने फोन कर दो कारों में 7 से 8 अज्ञात लोगों को बुलाया, जो लाठी-डंडों और हथियारों से लैस थे। इसके बाद दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

सोनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमलावरों ने उसके माता-पिता, उसके साथ-साथ गर्भवती बहन को भी बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह महिलाओं को बचाया जा सका। आरोप है कि जाते समय आरोपी धमकी देकर गए कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

घटना के बाद सहमे हुए परिवार ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर दिन-दहाड़े हथियारों से लैस बदमाश खुलेआम घर में घुसकर हमला कैसे कर देते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में ‘सहारा’ नर्सिंग होम की शुरुआत, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गरीबों को मिलेगा सहारा

रिपोर्टर: अरशद हुसैनरुड़की: मंगलौर के लंढोरा रोड स्थित सहारा...

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में करेंगे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, CM धामी ने कसा तंज

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

देहरादून में बारिश बनी आफत, विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, प्रशासन अलर्ट

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...

रामनगर में हाथियों की दस्तक से थमी रफ्तार, आक्रामक हाथी ने तोड़ा सड़क का साइन बोर्ड

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल रामनगर के सीतावनी रोड पर शनिवार...