पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Date:

रिपोर्टर : धरमेंद्र सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री एवं सूचना क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मसूरी स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी द्वारा देश में सूचना और तकनीकी क्रांति लाने में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ने कंप्यूटर और मोबाइल तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे और उन्होंने देश को आधुनिक भारत की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिस समय राजीव गांधी ने देश की कमान संभाली, उस दौर में देश कई चुनौतियों और अशांति से गुजर रहा था। इसके बावजूद उन्होंने विकास, तकनीक और युवा शक्ति को प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा दी।

अमित गुप्ता ने कहा कि आज भारत जिस तकनीकी प्रगति और डिजिटल विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उसमें राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में कल से शुरू होगी शटल सर्विस, पर्यटन सीजन में जाम से मिलेगी राहत

रिपोर्टर : धर्मेंद्र सिंहपर्यटन नगरी मसूरी में लंबे समय...

नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 5 श्रद्धालुओं की मौत

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सेनेटोरियम–रातीघाट...