रुड़की के होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिल्ली रोड स्थित एक होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार युवक पेशे से पेंट का काम करता था और बीते दिन एक युवती के साथ होटल में ठहरा हुआ था। होटल कर्मचारियों ने बताया कि रात करीब 9 बजे के बाद दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। अगले दिन चेकआउट का समय होने पर होटल स्टाफ ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर होटल कर्मचारियों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ रुड़की ओशिन जोशी और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक और युवती के शव बेड पर पड़े मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का माना जा रहा है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सीओ रुड़की ओशिन जोशी ने बताया कि युवक की पहचान नत्थूखेड़ी निवासी के रूप में हुई है और उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन या फूड पॉइजनिंग जैसी आशंकाएं जताई जा रही हैं। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सहस्त्रधारा-सरोना मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

रिपोर्ट: धर्मेंद्र सिंह मसूरी क्षेत्र के सहस्त्रधारा-सरोना मोटर मार्ग...

2027 चुनाव मिशन में जुटी बीजेपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायकों-सांसदों को दिए अहम निर्देश

रिपोर्टर: सचिन कुमार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

मसूरी में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ टूटे और मकानों की छतें उड़ीं, जनजीवन अस्त-व्यस्त

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी में बीती देर रात आए...

कुर्बानी के अवशेष हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिसकर्मी समेत पांच घायल

रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव...