हल्द्वानी में अमेजन गोदाम में भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौके पर मौत

Date:

रिपोर्टर: ललित जोशी

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित अमेजन गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

सूचना के अनुसार, जीतपुर नेगी क्षेत्र में स्थित इस स्टोर में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम पूरी तरह जल चुका था।

बाद में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में दो कर्मचारियों के शव बरामद हुए, जिनकी पहचान नरेन्द्र प्रसाद (35) और अमित आर्य (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान; सियासत गरमाई

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

रुद्रप्रयाग में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और जनगणना अभियान की विस्तृत जानकारी जारी

रिपोर्टर: कुलदीप राणा रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल...

धामी सरकार ने खोला दायित्वों का पिटारा, भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: लंबे समय से दायित्वों का इंतजार...