गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन आज, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर होगी चर्चा

Date:

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन गैरसैंण में आयोजित हो रहा है। आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिस पर सदन के सदस्य चर्चा करेंगे। इसके साथ ही आम बजट 2026–27 पर भी सामान्य चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सरकार की ओर से कुल 11 विधेयक सदन में पेश किए गए थे, जिन पर आज चर्चा के बाद पारित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। इन विधेयकों का संबंध प्रशासन, कानून व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से है।

आज इन विधेयकों पर होगी चर्चा

सदन में जिन प्रमुख विधेयकों पर चर्चा और पारण प्रस्तावित है, उनमें उत्तराखण्ड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक 2026, उत्तराखण्ड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक 2026, और उत्तराखण्ड दुकान एवं स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) संशोधन विधेयक 2026 शामिल हैं।

इसके अलावा उत्तराखण्ड माल एवं सेवाकर (संशोधन) विधेयक 2026, उत्तराखण्ड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक 2026, उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 और सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2026 पर भी सदन में विचार किया जाएगा।

सामाजिक और प्रशासनिक सुधार से जुड़े प्रस्ताव

आज सदन में उत्तराखण्ड देवभूमि परिवार विधेयक 2026, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक 2026 और समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड (संशोधन) विधेयक 2026 जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इन विधेयकों को राज्य की नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

बजट और विधायी एजेंडे पर रहेगी नजर

आज के सत्र में बजट और विधायी एजेंडे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पूरे प्रदेश की नजर गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के विकास को मिलेगा बजट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दो नई बसों की घोषणा

श्रीनगर में स्थित हेमवती नंदन श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय...

एमडीडीए फ्लैट्स में पुलिस का सत्यापन अभियान, 15 मकान मालिकों पर ₹1.5 लाख का जुर्माना

देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...