अमरदीप गैस एजेंसी निलंबित, लेकिन उपभोक्ताओं की गैस सेवा रहेगी जारी

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

देहरादून: अमरदीप गैस एजेंसी के निलंबन के बाद उपभोक्ताओं के बीच गैस आपूर्ति को लेकर पैदा हुई चिंताओं पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी भले ही निलंबित कर दी गई हो, लेकिन किसी भी उपभोक्ता की गैस सेवा प्रभावित नहीं होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के अनुसार एजेंसी में हाल ही में हुए पारिवारिक विवाद और उससे जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण संचालन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में प्रशासन ने उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए एजेंसी को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया।

उपभोक्ताओं को राहत देते हुए विभाग ने एजेंसी से जुड़े सभी ग्राहकों को नजदीकी तीन गैस एजेंसियों से जोड़ने की व्यवस्था की है। इससे घरेलू गैस की बुकिंग, रिफिलिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी।

अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान न आए, इसके लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ...

मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास — भावना मेहरा

रिपोर्टर: ललित जोशी नैनीताल के घोड़ाखाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

मसूरी हादसा: तेज ढलान पर अनियंत्रित कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह उत्तराखंड के मसूरी में एक बड़ा सड़क...