कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर…

Date:

रिपोर्टर: पंकज / स्थान: हल्द्वानी

15 जून को कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 13 जून से 16 जून की रात तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। देखिए ये रिपोर्ट।

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक और सुरक्षा योजना लागू कर दी है।

पुलिस के अनुसार किसी भी श्रद्धालु को निजी वाहन लेकर सीधे कैंची धाम तक जाने की अनुमति नहीं होगी। दोपहिया वाहनों को भी भवाली पार्किंग में ही खड़ा करना होगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए कैंची धाम पहुंचाया जाएगा।

विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां से लगातार शटल सेवाएं संचालित की जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 13 जून की सुबह से 16 जून की रात तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। हालांकि दूध, गैस, पेट्रोलियम और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित शर्तों के तहत छूट दी जाएगी।

मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस के साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में CAPF, SSB, ATS, BDS और SDRF की टीमें तैनात रहेंगी।

इसके अलावा 8 अपर पुलिस अधीक्षक, 12 क्षेत्राधिकारी और 3 आईपीएस अधिकारियों को मेले की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

कुल मिलाकर, कैंची धाम मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। अब देखना होगा कि लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यह व्यवस्था कितनी प्रभावी साबित होती है।

=

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...