शीर्षक:मंगलौर में लोकसमस्या निवारण कैम्प का आयोजन, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराज़गी…

Date:

अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

रुड़की/मंगलौर (रिपोर्टर:अरशद हुसैन)
मंगलौर नगर पालिका परिषद की पुरानी बिल्डिंग में लोकसमस्या निवारण कैम्प का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों की विभिन्न जनसमस्याएं सुनी गईं।

कैम्प के दौरान कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित नहीं पहुंचे, जिसको लेकर फरजाना बेगम ने नाराज़गी भी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में संबंधित विभागों की मौजूदगी जरूरी है, ताकि जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिकारी, भाजपा के कई नेता और कुछ विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

170 तक शिकायतों पर हुई सुनवाई, डीएम बोले- GIS मैपिंग से मिलेगा स्थायी समाधान

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: देहरादून जिला प्रशासन ने समाधान दिवस...

देहरादून में STF-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड को "ड्रग्स फ्री देवभूमि" बनाने...

रुड़की में सीएम धामी के दौरे पर कांग्रेस का विरोध, यूटीयू पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा

रिपोर्ट: अरशद हुसैन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे...

रुड़की में सीएम धामी का शिक्षा पर जोर, बोले- अच्छे संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी

रिपोर्ट: अरशद हुसैन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार...