कल रुड़की दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, युवाओं से करेंगे संवाद

Date:

रुड़की: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का रविवार को रुड़की दौरा प्रस्तावित है। दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण आयोजन शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण, युवाओं के साथ संवाद और नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण प्रमुख हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री रुड़की में आयोजित ‘मन की बात’ के सामूहिक प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे युवाओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां युवा सीधे मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछ सकेंगे और अपने सुझाव भी साझा करेंगे। इस संवाद का उद्देश्य युवाओं को सरकार की विकास योजनाओं से जोड़ना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री रुड़की में तैयार किए गए आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन करेंगे। इस खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट और अत्याधुनिक जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद अगले ही दिन से यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिक भी इसकी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...