रुड़की पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, मृतक केतन लाल के परिजनों से मिलने हरिद्वार के लिए हुए रवाना

Date:

रिपोर्टर : अरशद हुसैन
रुड़की: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रविवार को रुड़की के मंगलौर स्थित अब्दुल कलाम चौक पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हालांकि सांसद कुछ ही मिनटों तक रुके और इसके बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

मीडिया द्वारा बातचीत की कोशिश किए जाने पर चंद्रशेखर आज़ाद ने कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया। उन्होंने बिना किसी टिप्पणी के अपना कार्यक्रम जारी रखा।

बताया जा रहा है कि सांसद हरिद्वार में मृतक केतन लाल के परिजनों से मुलाकात करने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनके इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में महक सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने सांसद का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...