Thursday, November 26, 2026
HomeUncategorizedभ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस का हल्लाबोल, लोकभवन तक निकाला संविधान बचाओ...

भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस का हल्लाबोल, लोकभवन तक निकाला संविधान बचाओ मार्च

उत्तराखंड कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान से संकलित हस्ताक्षरों को राज्यपाल को सौंपने के लिए लोक भवन पहुंची है.

देहरादून: उत्तराखंड में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून में लोकभवन तक संविधान बचाओ मार्च निकाला। इस दौरान सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी मार्च में शामिल होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

मार्च से पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए। यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन की ओर कूच किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत काफी सक्रिय नजर आए। कांग्रेस ने प्रदेशभर में भ्रष्टाचार के विरोध में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत जुटाए गए हस्ताक्षरों को राज्यपाल को सौंपने की बात कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी ने व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान जुटाए गए हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर शामिल हुए.

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments