STF उत्तराखंड की फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, काशीपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

Date:

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने ऊधम सिंह नगर के काशीपुर से फईम अहमद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 09 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

अब तक ऑपरेशन प्रहार के तहत एसटीएफ ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 15 अवैध हथियार, 350 से अधिक जिंदा कारतूस और कई फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और कई राज्यों तक फैला हो सकता है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे स्वयं आगे आकर अपने लाइसेंस सरेंडर करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

एसएसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास संदिग्ध या फर्जी शस्त्र लाइसेंस होने की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत एसटीएफ को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

एसटीएफ का कहना है कि प्रदेश में अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने तक ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...