स्थानीय लोगों को टोल छूट की मांग तेज, किसानों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

Date:

रुड़की: गणेशपुर टोल प्लाजा को लेकर किसानों ने स्थानीय लोगों के लिए टोल छूट की मांग तेज कर दी है। भारतीय किसान यूनियन (एकता) और भारतीय किसान यूनियन (टोडा) ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

किसानों ने कहा कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को रोजाना आवागमन के लिए भारी शुल्क देना पड़ता है। इससे आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

सुबह प्रस्तावित धरने से पहले पुलिस ने किसान नेताओं को उनके कैंप कार्यालय पर ही रोक दिया। इसके बाद प्रशासन और टोल प्रबंधन के साथ लंबी वार्ता हुई।

बैठक में किसानों ने अधूरी सड़क, टोल कर्मचारियों के व्यवहार और लेनों के संचालन से जुड़ी शिकायतें भी उठाईं। अधिकारियों ने अधिकांश मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

फिलहाल किसान संगठनों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है, लेकिन उनका कहना है कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो गणेशपुर टोल प्लाजा पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आखिरकार पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दलित समाज से मांगी सार्वजनिक माफी

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने...

नैनीताल में बारिश और कोहरे का डबल अटैक, पर्यटन कारोबार पर पड़ा असर

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार हो रही...