आखिरकार पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दलित समाज से मांगी सार्वजनिक माफी

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कई दिनों से चल रहे विवाद और राजनीतिक उठापटक के बाद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।

जानकारी के अनुसार, रुड़की के शांतरशाह में आयोजित दलित समाज की एक बैठक के दौरान कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मंच से उपस्थित लोगों के सामने अपने विवादित बयान और दलित समाज के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी एवं गाली-गलौज को लेकर खेद व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने देने का आश्वासन भी दिया।

बैठक में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी मंत्री देसराज कर्णवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का यह विवाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ था। दलित समाज की ओर से लगातार सार्वजनिक माफी की मांग की जा रही थी। अब चैंपियन द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद इस पूरे विवाद के शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि, इस मामले पर दलित समाज के विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की आगे की प्रतिक्रिया पर भी सभी की नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्थानीय लोगों को टोल छूट की मांग तेज, किसानों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

रुड़की: गणेशपुर टोल प्लाजा को लेकर किसानों ने स्थानीय...

नैनीताल में बारिश और कोहरे का डबल अटैक, पर्यटन कारोबार पर पड़ा असर

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार हो रही...