खटीमा अस्पताल से 7 डॉक्टरों के तबादले पर मचा बवाल, कांग्रेस ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

Date:

ऊधम सिंह नगर: खटीमा के नागरिक चिकित्सालय से सात डॉक्टरों के एक साथ तबादले के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार से तत्काल तबादला आदेश वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अस्पताल पहले से ही चिकित्सकों की कमी का सामना कर रहा है। ऐसे में सात डॉक्टरों का एक साथ स्थानांतरण स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर डालेगा। उनका कहना है कि इससे मरीजों को समय पर इलाज मिलना और मुश्किल हो जाएगा।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज कन्याल ने सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खटीमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में डॉक्टरों की संख्या कम करना जनता के हितों के खिलाफ है।

पीसीसी सदस्य उमेश सिंह राठौड़ उर्फ बॉबी राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी को मिली 5 नए रोपवे प्रोजेक्ट की सौगात, 11.7 किमी परियोजना से जाम से मिलेगी राहत

रिपोर्ट: धर्मेंद्र सिंह उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी...

देहरादून में नगर निगम की बड़ी पहल, क्विक रिस्पॉन्स टीम करेगी मिनटों में कचरे का निस्तारण

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: शहर को साफ-सुथरा और बेहतर नागरिक...

देहरादून में इंस्टाग्राम पोस्ट से खुली लाखों की चोरी की गुत्थी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून पुलिस ने करीब एक वर्ष पुरानी...