Sunday, October 11, 2026
HomeUttarakhandदेहरादून में इंस्टाग्राम पोस्ट से खुली लाखों की चोरी की गुत्थी, घरेलू...

देहरादून में इंस्टाग्राम पोस्ट से खुली लाखों की चोरी की गुत्थी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार

रिपोर्ट: सचिन कुमार

देहरादून पुलिस ने करीब एक वर्ष पुरानी लाखों रुपये के हीरे और सोने के आभूषणों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की रणनीति के तहत चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान थाना राजपुर पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए कीमती हीरे और सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

इंस्टाग्राम बना गिरफ्तारी की वजह

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को सिक्का किमाया ग्रीन आईटी पार्क निवासी नितिशा वत्स ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले उनके घर में रखे हीरे और अन्य महंगे आभूषण अचानक गायब हो गए थे।

शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद उन्होंने आभूषण किसी रिश्तेदार को दिए होंगे या कहीं सुरक्षित रखकर भूल गई हों। इसलिए उन्होंने चोरी की आशंका नहीं जताई।

कुछ दिन पहले उनके एक परिचित ने सोशल मीडिया पर एक महिला की इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई, जिसमें वह हीरे का हार पहनकर फोटो पोस्ट किए हुए थी। शिकायतकर्ता ने जब तस्वीर देखी तो उन्हें पता चला कि वह उनकी पूर्व घरेलू सहायिका विमला है और उसने वही हार पहन रखा था, जो उनके घर से गायब हुआ था। इसके बाद उन्हें चोरी का संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

घरेलू सहायिका ने मौके का उठाया फायदा

जांच में सामने आया कि आरोपी विमला शिकायतकर्ता के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। घर में काम करने के दौरान उसने मौका पाकर हीरे और सोने के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद उसने बड़ी चालाकी से परिवार को यह विश्वास दिलाया कि आभूषण शायद कहीं रखकर भूल गए होंगे।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार सुरागरसी की।

3 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जोहड़ी रोड से आरोपी महिला विमला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए लाखों रुपये मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए गए।

पुलिस की सतर्कता से सुलझा हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला

देहरादून पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई एक लापरवाही ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर चोरी के हीरे का हार पहनकर तस्वीर साझा करना उसके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन गया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments