देहरादून में नगर निगम की बड़ी पहल, क्विक रिस्पॉन्स टीम करेगी मिनटों में कचरे का निस्तारण

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: शहर को साफ-सुथरा और बेहतर नागरिक सुविधाओं से लैस बनाने की दिशा में देहरादून नगर निगम ने क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की शुरुआत की है। शुक्रवार को शहरी विकास एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पांच विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त आलोक पाण्डेय, पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नगर निगम की यह नई पहल उसी सोच को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने बताया कि क्विक रिस्पॉन्स टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। विशेष रूप से शादी समारोह, धार्मिक आयोजन और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के बाद फैलने वाले कचरे को बिना देरी के हटाया जाएगा, जिससे लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मंत्री ने कहा कि नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से देहरादून को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। नई टीम से सफाई व्यवस्था में तेजी आएगी और शहर की स्वच्छता रैंकिंग को भी मजबूती मिलेगी।

नगर निगम का मानना है कि यह पहल आधुनिक शहरी प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलने के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी को मिली 5 नए रोपवे प्रोजेक्ट की सौगात, 11.7 किमी परियोजना से जाम से मिलेगी राहत

रिपोर्ट: धर्मेंद्र सिंह उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी...

देहरादून में इंस्टाग्राम पोस्ट से खुली लाखों की चोरी की गुत्थी, घरेलू सहायिका गिरफ्तार

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून पुलिस ने करीब एक वर्ष पुरानी...